मध्य प्रदेश
खाद्य मंत्री बिसाहू लाल सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सिलवानी। प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहू लाल सिंह रविवार की दोपहर लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह पर अल्प समय के रूके। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री ग्राम चुन्हैटिया में धर्मवीरसिंह की पत्नि स्वर्गीय श्रीमती रजनी कुंवर की तेरहवीं कार्यक्रम में सम्मिलित होने आये थे।
स्वागत करने वालों में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश राय, श्याम साहू, गिरजेश चौरसिया, मदनमोहन शर्मा, तुलसीराम यादव, देवराजसिंह रघुवंशी, संजय मस्ताना, राजकुमार साहू, कमलेश गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



