कृषिमध्य प्रदेशराजनीति

Ex CM Shivraj अब मामा और भैया और ट्रैक्टर चालक भी…!

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
विदिशा । गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा पहुंचे और खेत में ट्रैक्टर चलाया। उन्होंने अपने खेत में जुताई कर चने की बुआई की। पूर्व सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया।
उन्होंने लिखा अपने मध्यप्रदेश की माटी सोना उगलती है.. धरती मां धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना सोशल मीडिया बायो फिर बदला है। उन्होंने गुरुवार को अपने X अकाउंट के बायो में फॉर्मर चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्यप्रदेश से पहले ‘भाई और मामा’ जोड़ा है। बुधवार को उन्होंने फॉर्मर चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्यप्रदेश अपडेट किया था।

Related Articles

Back to top button