एकता सामाजिक जनजागृति अभियान रथयात्रा का 28 फरवरी को जिले में आगमन
बरेली । जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा/वीर दुर्गादास जी राठौर एकता सामाजिक जनजागृति अभियान रथयात्रा का 28 फरवरी को रायसेन जिले में आगमन होगा।
उक्ताश्य की जानकारी श्याम साहू ने देते हुए बताया कि जगदीश स्वामी जी मां कर्मा देवी जनजागृति रथ यात्रा जगन्नाथपुर से प्रारंभ होकर मध्य प्रदेश के 45 जिलो के प्रत्येक शहर गांव नगर में होती हुई रायसेन जिले में 28 फरवरी को प्रवेश कर रही है। इस यात्रा के संयोजक रविकरण साहू एवं गुलाब सिंह गोल्हानी, रथयात्रा प्रदेश प्रभारी के मार्गदर्शन में निकाली जा रही है। यात्रा की अगवानी में समाज द्वारा चार पहिया और दो पहिया की रैली के साथ भव्य अगवानी की जावेगी।
यह यात्रा दिनांक 28 फरवरी मंगलवार को प्रात 9:30 बजे बाड़ी नगर की सीमा से बाइक रेली के साथ रथयात्रा का सम्मान पूर्वक नगर में बैंड बाजे डीजे आदि के साथ मातृशक्ति बहनों द्वारा कलश धारण करते हुए दर्शनार्थ हेतु नगर में भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पर आरती पूजन, प्रसादी वितरण, मंचीय उद्बोधन, आभार, पश्चात कार्यक्रम समापन के बाद 11:30 बजे बरेली की ओर रथयात्रा का प्रस्थान करेगी।
बरेली में 12 बजे नगर की सीमा से बाइक रेली के साथ रथयात्रा का सम्मान पूर्वक नगर आगमन बैंड बाजे डीजे के साथ मातृशक्ति बहनों द्वारा कलश धारण करते हुए नगर में भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पर आरती पूजन मंचीय उद्बोधन पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा 2 बजे रथ यात्रा का खरगोन की ओर प्रस्थान करेगी खरगोन में 2:30 बजे नगर की सीमा से बाइक रैली के साथ रथयात्रा का सम्मान पूर्वक नगर में आगमन, बैंड बाजे डीजे के साथ मातृ शक्तियों बहनों एवं सामाजिक बंधुओं के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पर आरती पूजन मंचीय उद्बोधन पश्चात प्रसादी वितरण कार्यक्रम के समापन की घोषणा आभार। पश्चात 3:30 बजे रथयात्रा का जामगढ़ की ओर प्रस्थान करेगी। जामगढ में 4 बजे नगर की सीमा से बाइक रैली के साथ जगन्नाथ स्वामी रथयात्रा का सम्मान पूर्वक नगर आगमन दर्शनार्थ हेतु मातृशक्ति बहनों एवं सामाजिक बंधुओं के साथ भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पर आरती पूजन मंचीय उद्बोधन पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा आभार एवं 5 बजे रथयात्रा उदयपुरा के लिए प्रस्थान करेगी। उदयपुरा में शाम 6 नगर की सीमा से बाइक रैली, डीजे बैंड बाजे के साथ सम्मान पूर्वक रथयात्रा का नगर आगमन, दर्शनार्थ हेतु नगर के मुख्य मार्ग से मातृशक्ति बहनों द्वारा कलश धारण करते हुए नगर में भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पर आरती पूजन प्रसादी वितरण, मंचीय उद्बोधन पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा आभार एवं रथयात्रा का उदयपुरा में रात्रि विश्राम होगा।
दिनांक 1 मार्च बुधवार को उदयपुरा से बम्हौरी में प्रात 10 बजे नगर की सीमा से बाइक रैली, डीजे बैंड बाजे के साथ रथयात्रा का सम्मान पूर्वक नगर में आगमन, दर्शनार्थ हेतु नगर के मुख्य मार्ग से मातृशक्ति बहनों द्वारा कलश धारण करते हुए नगर में भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पर आरती पूजन प्रसादी वितरण मंचीय उद्बोधन पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा आभार एवं रथ यात्रा का 12 बजे साईंखेड़ा की ओर प्रस्थान करेगी।
साईंखेड़ा में दोपहर 1 बजे नगर की सीमा से बाइक रैली डीजे बैंड बाजे के साथ रथयात्रा का सम्मान पूर्वक नगर में आगमन, कार्यक्रम स्थल पर आरती पूजन प्रसादी वितरण मंचीय उद्बोधन पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा 3 बजे सिलवानी की ओर रथ यात्रा का प्रस्थान करेगी। और सिलवानी 4 बजे बाइक रैली, डीजे, बैंड बाजे के साथ सम्मान पूर्वक रथयात्रा का नगर में आगमन, मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकालते हुए कार्यक्रम स्थल पर आरती पूजन प्रसादी वितरण मंचीय उद्बोधन पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा, एवं रथ यात्रा का सिलवानी में रात्रि विश्राम करेगी।
आयोजक समिति ने सभी समाज बंधुओ को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।।



