मध्य प्रदेश

पल्स पोलियो अभियान को ब्लाक स्तरीय टाॅस्क फोर्स बैठक सम्पन्न

सिलवानी। गुरूवार को पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय टाॅस्क फोर्स की बैठक संघमित्रा बौद्व अनुविभागीय अधिकारी सिलवानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उक्त बैठक मेें खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एच.एन. माण्डरे, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक जयदीप कुमार साहू, संजय साहू, सीडीओपी सिलवानी प्रतिनिधि, प्रभारी खण्ड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत, बीईओ उपस्थित हुए। बैठक में 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को 27, 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2022 को पोलियो की दवा पिलाई जानी है। संघमित्रा बौद्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा दिनांक 27 फरवरी रविवार को बूथ कवरेज 80-90 प्रतिशत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Back to top button