मध्य प्रदेश

श्रीमती कांता शर्मा बनी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया एवं भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार की सहमति से गायत्री नागरिया द्वारा रायसेन जिले के सांचेत की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कांता देवकिशन शर्मा सरपंच को बनाया गया है। सरपंच कांता देवी शर्मा को महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने खुशियां जाहिर कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इन्हें बधाई देने वालों जनपद अध्यक्ष सांची एस मुनियन पूर्व जिला सदस्य मलखान सिंह मीणा, पूर्व जिला युवा मोर्चा राकेश शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष वीर सिंह पटेल, पूर्व सरपंच कालूराम विश्वकर्मा ,भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजेश चतुर्वेदी, डॉ मनमोहन चौकसे,
सिंधिया फैंस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र राज मीणा, रघुवीर मीणा, नर्मदा प्रसाद शर्मा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा फौजी, मंडल महामंत्री कल्याण सिंह लोधी, सुरेश शर्मा, सुनील साहू नकतरा, छोटेराम खत्री, बलदेव सिंह लोधी, भारत सिंह मिरैया, मोहन चेयरमैन, डॉ विजय सराठे, संतोष सेन आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button