मध्य प्रदेशहेल्थ

लफ़्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रक्तदान एव स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान। हर बार के भाँति सिहोरा की समाजसेवी संस्था लफ़्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा सीएम राइज बीडी हाईस्कूल में रविवार को हमारे देश के लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान एव स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे रक्तवीरों के द्वारा 85 यूनिट रक्त दान में सहभागिता निभाई गई। इस शिविर मे सिहोरा जो की रक्तदान के संबंध में पूरे जिले में सबसे अग्रणीय भूमिका निभाता आ रहा है जिसमे सिहोरा खितौला के पुरुषों के साथ साथ मातृ शक्तियों ने भी बढ़चड़ कर हिस्सा लिया एव रक्तदान किया गया । संस्था लफ़्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य अधिवक्ता अंकुर जैन सैंकी, राहुल पहारिया के द्वारा बताया गया कि हमारी संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें संस्था के सभी सदस्यों के साथ साथ सिहोरा एव ग्रामीण के आमजनों के द्वारा जबलपुर जिला अस्पताल विक्टोरिया के थैलीसीमिया रोग से पीड़ित मरीज़ों के लिए रक्त की आपूर्ति की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस शिविर में जिला अस्पताल जबलपुर से डॉ अमिता जैन, रवि, राहुल, अंशुल,राजेंद्र आदि उपस्थित थे जिनके द्वारा रक्त सग्रहित किया गया। समिति के सदस्य अधिवक्ता अंकुर जैन, राहुल पहारिया, हार्दिक लखेरा, सौरभ शुक्ला, कपिल यादव, अनेक तिवारी, विक्की पटेल, विनोद कुशवाहा, इशरार ख़ान, वरुण खत्री आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button