मध्य प्रदेश

प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल के समन्वयक पद पर दिनेश कुमार द्विवेदी की हुई नियुक्ति, कर्मचारियों में हर्ष

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | दिनांक 28 नवंबर 2024 को जारी अधिसूचना के अनुसार, प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल ने दिनेश कुमार द्विवेदी निवासी स्लीमनाबाद को मध्यप्रदेश प्रभारी एवं संघ के समन्वयक पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पत्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मिश्रा की अनुशंसा पर जारी किया गया, जिसमें दिनेश कुमार द्विवेदी को संघ के संगठन को मजबूत बनाने और सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति पत्र का उद्देश्य न केवल संघ को अधिक संगठित और प्रभावी बनाना है, बल्कि सहकारी समितियों के कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुँचाना भी है । यह पद कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों की वकालत करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल का उद्देश्य राज्य में सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करना और उन्हें उनके अधिकार दिलाने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना है। संघ का मुख्यालय भोपाल में स्थित है, और इसके संगठनात्मक ढाँचे में विभिन्न स्तरों पर प्रभारी, समन्वयक और अध्यक्ष शामिल हैं। दिनेश कुमार द्विवेदी की नियुक्ति होने पर जिला अध्यक्ष अश्वनी शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, नवीन चौरसिया, संतोष दुबे, रविन्द्र बर्मन, प्रदीप चौरसिया, राहुल तिवारी, मुन्ना विश्वकर्मा, घनश्याम तिवारी, आदर्श ज्योतिषी, रघवीर बागरी, संदीप, अटल चौबे आदि ने बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button