मध्य प्रदेश

नगर की कायाकल्प अभियान में मची भराशाही, सडक के निर्माण पर ही उपर सडक बनाने का मामला, नगर में चर्चा का विषय

आम आदमी पार्टी ने अनुविभगीय अधिकारी को सौपा ज्ञापन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कायाकल्प इस अभियान में मुख्य मार्गो पर बनी सीसी सडकों के उपर डामलीकरण किया जा रहा है । जो कि अनुचित है। वही बरसात में डामल उखड़ जाएगा। वही सडकें नष्ट हो जाएंगी। साथ ही शासकीय पैसे का अति से ज्यादा दुरुपयोग किया जा रहा है। उसी मद को उन स्थानों पर उपयोग किया जाए जहां पर सड़कों का निर्माण नहीं हो सका है । जिससे वहां के निवासियों को सुविधा का लाभ मिल सके ।
सिहोरा क्षेत्र में अनेक ऐसी कालोनियों, मोहल्ले है जहां पर आज दिनांक तक वार्ड में सड़क का निर्माण नही हो पाया है । इस अभियान के तहत इन क्षेत्रों में सडकों का निर्माण कराया जावे- प्रशासन व नेताओं की मिली भगत से जनता/ शासकीय पैसों को खुर्दबुर्द करने पर लगा प्रश्न?मीडिया को जानकारी में ब्लाक अध्यक्ष आम आदमी पार्टी सिहोरा के द्वारा उपस्थित मुन्ना राय, राजाराम पहारिया, मनोज जैन, संतोष वर्मा, संजय पाठक, ओमप्रकाश पटैल, जमुना प्रजापति, मनीष श्रीवास मीडिया प्रभारी, जितेन्द्र श्रीवास, संगीता विश्व कर्मा, सुमन पटैल आदि कार्यकर्ताओं द्वारा एस.डी.एम को लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा गया। और आरोप लगाते हुये इस कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच की मांग रखी गई ।

Related Articles

Back to top button