नहर हादसा में दोनों युवकों के शव हुऐ बरामद, दोनों युवकों का होगा पोस्टमार्टम

मझगवा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुआ था ये हादसा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिहोरा ब्लाक अन्तर्गत आने वाली गिदुरहा कोनी खुर्द में मंगलवार की रात्रि में सिल्वर रंग की कार अनियंत्रित होकर नहर में समा गई थी। मंगलवार से ही इस घटना से मझगवा पुलिस एवं एसडीईआरएफ टीम द्वारा लगातार रेस्क्यु मे लगी हुई थी। इस कार हादसे में दो युवाओ की मौत हो गई थीं। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मेहनत कर बारिश होने पर भी कार्य करते रहें और बुधवार की शाम को अंकित यादव का शव निकाल लिया गया था साथ ही गुरूवार की सुबह पुन: रेस्क्यू ऑपरेशन कर शकील अंसारी का शव भी नहर से बाहर निकाल लिया गया हैं। इस घटना में जहा दो लोग बच गए थे। वही दो की मौत भी हो गई हैं। दोनो युवकों के परिवार वालों को इस घटना की सूचना दे दी गई हैं। पुलिस ने मृतक युवकों का पंचनामा बनाकर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस तरह की आकाश्मिक घटनाओं से परिवार के सदस्य का जाना बड़ा सवाल हैं वही बढ़ती जा रही लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने मोटर वाहन चालक पर कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।
हादसा बना दुखदाई – दो दिन पहले बीती रात में कार सवार अचानक नहर में समा जाने से युवकों की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छाया हुआ है।
मझगवा थाना प्रभारी धन्नू सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 10 :45 बजे के दौरान सूचना आई कि गिदुरहा बड़ी नहर कोनी खुर्द गांव के सामने बनी नहर में सिल्वर रंग की कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 7886 गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी थी। इस घटना को लेकर रात्रि में थाना पुलिस स्टाप मौके पर पहुंच गया था। देर रात घटना होने के कारण सुबह से ही पुलिस स्टाप मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। इस घटना से सवार चार युवकों में से दो बाहर निकल आए थे। साथ ही दो ला पता है। इन दोनों लोगों की खोजबीन करने एसडीईआरएफ की टीम रेस्क्यू में लगी हुई हैं। फिरहाल कार को नहर से बाहर निकाल लिया गया हैं। साथ दोनो युवकों की खोज जारी है।
गिदुरहा बड़ी नहर कोनी खुर्द के पास नहर में समाई कार में मंगलवार को चार युवकों में शुभम् पिता राम सहाय विशकर्मा उम्र 29 वर्ष, अन्नू अंसारी उम्र 27 वर्ष ये गाड़ी से बाहर निकल आए थे। वही शकील अंसारी उम्र 30 वर्ष, अंकित उर्फ अजय यादव उम्र 30 वर्ष अभी ला पता है। जिनकी तलाश जारी है। ये सभी अधारताल जबलपुर निवासी बताए जा रहे हैं।
इन दोनों युवकों के शव नहर से रेस्क्यू टीम ने निकाला वही पुलिस ने पंचनामा बनाकर सिहोरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



