बाल दिवस पर ब्रैनीएक्स पब्लिक स्कूल ने किया बाल मेले का आयोजन

सिलवानी। नगर के सागर रोड स्थित ब्रैनीएक्स पब्लिक स्कूल द्वारा भव्य बाल मेला का आयोजन किया गया।
बाल मेला में बच्चों द्वारा कई प्रकार के खेल की स्टाल लगाई गई। गुरुवार को बाल मेला का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य गजेंद्र रघुवंशी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मेला में प्रार्थना, सुविचार, समाचार, कविता पाठ, गाना, शिक्षाप्रद संदेश, राष्ट्रगान शामिल रहा। नए नए प्रकार के खेल और क्रियाकलापों से खूब मनोरंजन किया। मेले की शुरुआत सुबह हुई और दोपहर तक बच्चों और अभिभावकों का स्टालों पर जमावड़ा लगा रहा। बाल मेले में आयोजित प्रतियोगिता मैजिक मटका, चॉकलेट, मास्टर मेला, मिस मेला, मेला प्रिंस, जैसे खेलों में भाग लेकर उपहार जीते। मेले में विभिन्न प्रकार व्यंजनों के स्टाल पर बच्चों की भीड़ अधिक रही। मेला में मुख्य आकर्षण छल्ला डालकर समान पाए जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के उपहार जीते।



