मध्य प्रदेश

सागर रेलवे स्टेशन पर महिला ने एक लड़का और एक लड़की को दिया जन्म, रेलवे पुलिस ने मानवता की मिसाल की पेश

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सागर । सागर रेलवे स्टेशन पर एक काफी रोचक मामला सामने आया जिसमें एक महिला के द्वारा दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली, सूचना पर प्रसव पीड़ा में तड़प रही महिला यात्री के लिए प्रधान आरक्षक रघुराज सिंह परमार , प्रधान आरक्षक कैलाश रघुवंशी द्वारा सूचना दी । सूचना पर से ट्रेन नं. 12550 जम्मुतवी-दुर्ग एक्सप्रेस के कोच एस/5 को अटेन्ड किया गया। तो वहाँ महिला दर्द से करारही थी तो उसे ट्रेन से प्लेफार्म से नीचे उतारा, तो रेल्वे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही यात्री महिलाओ को बुलाकर के उस महिला की मदद के लिए चारो तरफ से साड़ी लगवाकर महिला की ओट करवाई।
उस समय महिला की डिलिवरी हुई थी तो उस समय महिला ने प्लेटफार्म न. 1 पर बच्ची को जन्म दिया था दर्द से करारही थी और कराते कराते वेहोश हो गई थी तो 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, 108 की जगह डीएचआई जननी एक्सप्रेस आई चालक अभयराज आया। गाड़ी से स्टेचर लाकर बेहोसी हालात में महिला एवं बच्ची दोनो को शासकीय अस्पताल डपरिन ले जाकर भर्ती कराया प्रसव कक्ष 35 थोड़ी देर बाद दुसरे बच्चे ने जन्म लिया। जो लड़का था। महिला को होश आने पर उसने अपना नाम लक्ष्मीबाई पति लकेश जाति कश्यप, उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम नवागढ़ थाना नवागढ़ जहांगीर छापा छत्तीसगढ़ बताया मोबाईल नं 9149638150 है।। दोनो जच्चा बच्चा स्वस्थ हालात में है।
जहां एक और कहा जाता है कि पुलिस जनसेवा देशभक्ति के लिए जानी जाती है जिसका जीता जागता उदाहरण आज सागर पुलिस के द्वारा दिखाई दिया। इस घटना दुर्घटना की जानकारी जैसे ही सागर नगर में सभी को लगी सभी ने पुलिस विभाग की भरपूर प्रशंसा की एवं शासन प्रशासन से मांग की कि ऐसे जांबाज सिपाही एवं सहयोग करता पुलिस वालों का सम्मान जरूर करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button