देश विदेशमध्य प्रदेशव्यापार
विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा बजट : हिमाद्री सिंह

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। बजट में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 3 करोड़ आवास तथा इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ी राशि का प्रावधान देश को विकसित बनाएगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर भी बजट में प्रावधान किया गया है । जिसके तहत छतों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक निःशुल्क बिजली मिल सकेगी। यह बजट सभी वर्गों खासकर युवाओं और महिलाओं के लिए एक ड्रीम बजट है । हिमाद्री सिंह ने बजट को विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बताया।



