मध्य प्रदेश

कार ने बाइक को मारी टक्कर, दूर उछलकर गिरे बुजुर्ग दंपती, मौके पर मौत

माना फिल्टर प्लांट के पास हुआ हादसा
रायसेन । मंगलवार की रात्रि में रायसेन में एक सड़क हादसे में बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत हो गई। मंगलवार की रात 9 बजे भोपाल रोड पर माना ढाबा के पास कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे बाइक सवार पति-पत्नी उछल कर दूर जाकर गिरे। जिससे उनके सिर में चोट लगने से मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने उन्हें उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया बाइक सवार पति-पत्नी सिंगरौली निवासी है जिनकी कार की टक्कर से मौत हो गई। मृतक पति-पत्नी के घर वालों को सूचना दी गई है, कार क्रमांक MPO4 EB 9748 भोपाल की ओर जा रही थी।

Related Articles

Back to top button