मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविरों में प्रकरणों का किया जा रहा निराकरण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और उनकी समस्याओं को निराकरण करने के लिए मध्य प्रदेश शासन की अभिनव पहल मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आए दिन लगाए जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
ग्राम मेहगांव टप्पा पिपलिया पाठक और तुलसीपार में लगाए गए शिविरों में एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार एसआर देशमुख, नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी आदि ने उपस्थित रहकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर कुछ आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया । शेष आवेदनों के निराकरण के लिए हितग्राहियों को समय दिया गया है।
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत लगे शिविर के दौरान पीएम स्वनिधी योजना,लाडली लक्ष्मी योजना, संबल कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहित कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया।
तहसीलदार एसआर देशमुख द्वारा मौजूद किसानों को उन्नत कृषि को लेकर विस्तार से समझाएं दी गई और बताया गया की सबसे अच्छा कार्य कृषि है उन्होंने एक दोहे के माध्यम से समझाते हुए बताया की सबसे अच्छा कार्य कृषि है उसके बाद व्यापार उसके बाद नौकरी और अन्य कार्य श्रेणी में आते हैं। किसान ही देश की रीड़ है। उन्होंने किसानों से उन्नत तकनीक से कृषि करने का आह्वान किया।



