14 मार्च को भोपाल से शुरु होगी शिवराज सरकार कि उलटी गिनती : सुभाष तिवारी
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । आम आदमी पार्टी के नेता और पाटन विधानसभा के पूर्व प्रभारी सुभाष तिवारी ने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं और वालेंटियरों से 14 मार्च को भोपाल में होने जा रहे संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
उन्होंने कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि चौदह तारीख़ को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे और साल के अंत में होने जा रहे विधान सभा चुनावो का चुनावी बिगुल फूकेंगे। उन्होंने आगे चर्चा में बताया कि प्रदेश की खरीद फरोख्त करके बनी भाजपा सरकार और केंद्र की जुमलों की भाजपा सरकार इन दोनो ने ही देश की जनता को उद्योगपतियों के सामने चूसने के लिए छोड़ रखा है जिसकी उलटी गिनती _14 मार्च से शुरु होने वाली है। सरकारी तंत्र पर अवैध कब्ज़ा करके निरंकुसता की सारी हदें पार कर देने वाली भ्रष्ट सरकार की विदाई का समय करीब है। ऋण वसूली के नाम पर किसान, व्यापम के नाम पर शीक्षित बेरोजगार, जीएसटी के नाम पर छोटे दुकानदार प्रताड़ित हो रहे हैँ उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता इन फर्जी राष्ट्रवादियों को पहचान चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनावों में सबक सिखाने के लिए तैयार है।



