अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने धान पंजीयन व यूरिया खाद की समस्या को लेकर सौपा ज्ञापन
धान पंजीयन समय अवधि बढाये जाने की रखी मांग
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में किसानो की उपज धान पंजीयन की समय सीमा 15 अक्तूबर तक होने से बहुत से किसानो का पंजीयन व नये किसानो के दस्तावेज में सुधार कार्य पूर्ण रूप से न होने को लेकर 13 अक्टूबर शुक्रवार को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में सिहोरा ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी के नेतृत्व में सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष छोटे पटैल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामराज पटेल ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को समय पर हल करने की मांग को रखते हुए बताया कि समर्थन मूल्य पर की जाने वाली धान खरीदीं के पंजीयन की अंतिम तारीख बढाने की मांग 30 अक्टूबर तक करने की बात लिखित रूप में की गई गई । क्योंकि बहुत से किसानों के खेतों की गिरदावरी में धान की फसल दिख नही रही है, नये पंजीयन बहुत कम लोगों के हो पा रहे हैं, गिरदावरी के खसरों में दूसरे किसानों का नाम लिखकर आ रहा है।
इसलिए इन समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की मांग की गई है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष छोटे पटैल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामराज पटेल, पाटन मझौली विधानसभा अध्यक्ष दिलीप पटैल, ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी, ब्लॉक सचिव संत कुमार पटैल, ब्लॉक सहसचिव उमेश पटेल, किसान मोर्चा ब्लॉक सचिव बीरेंद्र पटैल, अमित विश्कर्मा, भानु प्रताप, महेंद्र, अरविंद, सुरेन्द्र ,सहित बड़ी संख्या में किसान साथी उपस्थित रहें।



