मध्य प्रदेश

पार्कों में फैले अतिक्रमण को हटाने व साफ सफाई, बाउंड्रीवॉल कर सौंदरीकरण करने को लेकर सीएमओ ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : अंकित कुशवाहा
मंडीदीप । औद्योगिक शहर मंडीदीप के वार्ड क्रमांक 12 नगर पालिका मंडीदीप के पीछे पार्को में फैले अतिक्रमण बाउंड्रीवॉल साफ सफाई सौंदर्यकरण एवं लूपिन पार्क में बंद लाइटो को चालू करने हेतु मंडीदीप नगर के समाजसेवी मनीष मालवीय सहित वार्ड क्रमांक 12 के रहवासीयो ने मंडीदीप नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा और जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर बाउंड्री वॉल कर साफ सफाई कर वहां पर पार्क बनाया जाए।
इस संबंध में नपा सीएमओ सुधीर उपाध्याय का कहना है कि वार्ड क्रमांक 12 के रहवासियों के द्वारा मुझे आवेदन प्राप्त हुआ है मैंने आवेदन प्राप्त कर जल्द ही वहां का अतिक्रमण हटाकर साफ सफाई कर बाउंड्री वॉल की जाएगी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button