मध्य प्रदेश

हिंदू सम्मेलन को लेकर सुल्तानगंज में तैयारियां शुरू

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज में हिंदू सम्मेलन को लेकर आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई ।
आयोजन समिति द्वारा हिंदू सम्मेलन का स्वरूप तथा हिंदू सम्मेलन में जिन गांव की भागीदारी रहने वाली है उन गांव में आमंत्रण पत्र वितरण तथा अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन समिति द्वारा भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाने के संबंध में कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया ।
आपको बता दें कि 20 दिसंबर से 20 जनवरी के मध्य पुर मध्य भारत प्रांत में सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाना है।
इसी तारतम्भ में सुल्तानगंज में हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। प्रखंड के गांव -गांव आमंत्रण भेजे जा रहे हैं।
29 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित सम्मेलन में मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्होरी, बेरसला, मडिया, भजिया, खजुरिया, बेरखेड़ी रहमान, पिपलिया , मरखेड़ा गुलाब में सतत संपर्क किए जा रहे हैं। सम्मेलन में भारत माता की सामूहिक आरती, हनुमान चालीसा का पाठ इत्यादि किए जाने की योजना बनाई गई।
हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा आयोजन समिति के माध्यम से घर-घर में आमंत्रण पत्र वितरण की योजना बनाई गई है । आज सोमवार 22 दिसंबर को इस कार्य के लिए कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button