मध्य प्रदेश

शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित

रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । मोहर्रम और सावन सोमवार को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई । इसमें अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू, नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार, थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक में अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू ने कहाकि हमारा नगर हमेशा से ही हर त्योहार को शांति पूर्ण तरीके से तथा मिलजुल कर मनाता आया है हमारे ही स्थल से विश्व को शांति का संदेश पहुंचा है हमारे नगर वासी सभी शांति प्रिय है हम सभी को मिलकर हर त्योहार मनाना है सभी त्योहार शांति का संदेश देते हैं । थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने कहा कि हम सजग है सभी क्षेत्र में शांति से त्योहार मनाए हमने सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था की है । सभी लोग शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाए । इस अवसर पर गणमान्य नागरिक पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button