मध्य प्रदेशराजनीति

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। पलेरा मंडल की बैठक विश्रामगृह में एक आयोजित की गई जिसमें खरगापुर के पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर नमन करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला। राहुल लोधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से अनुशासन वाली पार्टी रही है देश की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर पार्टी का काम करना है जो भी जिम्मेदारी हम जैसे कार्यकर्ताओं को दी जाती है उसको बखूबी से निभाना चाहिए। हरिसिंह जूदेव पूर्व जिला उपाध्यक्ष के द्वारा अपने विचारों से पार्टी के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। बैठक के दौरान पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा आजीवन निधि का सहयोग किया गया बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक, कल्पना राजपूत, संतोष अहिरवार, राज दमेले, सुरेंद्र गुप्ता, पूर्व डी.के. यादव, लाखन यादव, सूरज लोधी, पीयूष पटेरिया, हरसेवक राजपूत, पूर्व विधायक प्रतिनिधि गुलाब आदिवासी, जगदीश पाल, अवधकिशोर नगर, एहसान खान, तेज खान, रामकिशोर कुशवाहा, संजय अहिरवार, ठाकुरदास अहिरवार, शहर खरे, राजेश नायक, अनिल खरे, नंदकिशोर प्रजापति, मुकेश यादव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button