मध्य प्रदेश

रायसेन में भी मना जीत का जश्न : दूसरे रोज भी 4 राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत की खुशी में जेसीबी बुलडोजर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, पटाखे भी फोड़े

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
भारत देश में पांच राज्यों में चुनाव की मतगणना हुई। 4 राज्यों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ मतगणना के बाद जीत हासिल की। जहां इसको लेकर रायसेन शहर के इंडियन चौराहे, महामाया चौक और जिला भाजपा कार्यालय भोपाल रोड़ पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बुलडोजर जेसीबी मशीनों बड़े ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे। और भाजपा की जीत पर जोरदार जश्न मनाते हुए जमकर पटाखे फोड़े। वहीं विहिप, एबीवीपी के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय सहित बजरंग दल ने पूरे शहर में बुलडोजर पर बैठ कर जश्न मनाया है। 4 राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत की सफलता पर भाजपाइयों ने जिला बीजेपी कार्यालय रायसेन के सामने मनाया जीत का जश्न।
बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार, भाजपा महामंत्री राकेश तोमर, जनपद पंचायत सांची के अध्यक्ष एस मुनियन, विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, संतोष साहू, कैलाश ठाकुर हल्ला महाराज, भाजपा नगर मण्डल आदित्य शर्मा युवा नेता राकेश शर्मा अशोक राठौर समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ की दोबारा सरकार आने पर पूर्व सरकार को जन हितेषी सरकार करार दिया तो उनकी योजनाओं के बारे में कहा कि उनकी योजनाओं में जनहितैषी थी। उन्होंने गुंडाराज खत्म किया। जिससे एक बार फिर से दोबारा भाजपा सरकार बनाएगी। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता यहां उपस्थित रहे। पटाखे फोड़ते हुए एक दूसरे को फूल-माला पहनाते मिठाई खिलाते जश्न मनाते नजर आए।
होलीमय नजर आया रायसेन …..
देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की चार राज्यों में सरकार बनने से देश भर में धूम मची हुई है। वहीं यूपी में रिकॉर्ड तोड़ बहुमत प्राप्त होने से पुनः योगी सरकार बन गई है। इसी बीच रायसेन नगर स्थित महामाया चौक पर धूमधाम से होली से पूर्व भी रंगमय नजर आया। जिसमें भाजपाइयों ने जमकर पटाखे फोड़े और ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए खुशी जाहिर की। दीपक पंड्या, बंटी माहेश्वरी, राजेन्द्र राजू सिंह राठौर, बबलू ठाकुर, जगदीश अहिरवार, चंद्रकृष्ण रघुवंशी, अजेश जाटव, मनोज कुशवाहा, हितेश गौर, अमित कटियार, अलीम भाई पार्ट्स सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button