उम्मेद सिंह ठाकुर फिर बने मप्र शिक्षक संघ जिला इकाई रायसेन अध्यक्ष
शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली कराना रहेगा मेरा मकसद, शिक्षकों की उम्मीदों पर उतरूंगा खरा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। हाल ही में एक बार फिर से शिक्षक उम्मेद सिंह ठाकुर को मप्र शिक्षक संघ का सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।वह हमेशा से ही शिक्षकों की समस्याओं मांगों के हक अधिकारों की लड़ाई सड़कों पर उतरकर शिक्षकों के साथ लड़ने में कोई गुरेज नहीं करते हैं।शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि मैं शिक्षकों सहित अध्यापकों की पुरानी पेंशन बहाली में कोई कसर नहीं रखेंगे।राजस्थानछतीसगढ़ राज्य ने शिक्षकों की पुरानी पेंशन को बहाल करने के आदेश पारित कर दिए हैं तो मप्र की शिवराज सरकार शिक्षकों के साथ आखिर सौतेला व्यवहार क्यों बरत रही है।यह असमानता ही आगामी मिशन2023 के विस् चुनाव में शिवराज सरकार को ले डूबेगी।
उन्होंने शिक्षकों से भोपाल जाने का आव्हान, क्षेत्र के स्कूलों में जाकर दिया सभी को न्योता।सालों से लंबित पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों के द्वारा जमकर विरोध जताया जा रहा है। पेंशन की मांग को लेकर सभी संगठन आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
साथ ही यह कहा जा रहा है कि अन्य राज्यों की सरकार ने पेंशन बहाली कर दी तो मध्यप्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ अन्याय क्यों कर रही है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अध्यापक सीताराम रैकवार, बने सिंह, अजय कटियार चंदन सिंह गौर पुष्पा प्रजापति नीतू यादव रानी देवी तामरे ने कहा कि सरकार समय रहते हुए मांग मान ले नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।प्रदेश के लाखों लोगों के जीवन से जुड़ा मामला है सरकार ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू करना चाहिए, नहीं तो कलम बंद आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक कर्मचारी, शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने भी विरोध प्रदर्शन मे शामिल होने का आह्वान किया गया।



