मध्य प्रदेश

पर्यवेक्षक को सेवानिवृत्त होने पर समारोहपूर्वक दी विदाई

सिलवानी । महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक विद्या शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विकास खण्ड सिलवानी के एकीकृत महिला एवं बाल विकास के अधिकारी एवं कर्मचारी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उन्हें‌ समारोहपूर्वक विदाई दी।
अधिकारी एवं कर्मचारी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उन्हें साड़ी, श्रीफल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित सीईओ जनपद पंचायत नीलम रैकवार, पूर्व परियोजना अधिकारी शकुंतला श्रीवास्तव, परियोजना प्रभारी अविदा वी, बीआरसीसी महजवी सिद्दीकी, सुरक्षा विश्वकर्मा, बलराम रजक एवं स्टाफ व परिवार जन उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button