संत से मारपीट, आश्रम संचालन को लेकर विवाद, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मंदिर की जमीन को लेकर विवाद
प्रशासन से कार्यवाही की मांग
सिलवानी । सिलवानी तहसील के ग्राम महगवां में श्री रामजानकी मंदिर में मंगलवार को वहां निवास कर रहे सन्त सियारामदास उर्फ संजय दुबे ओर अन्य सन्तो के साथ गांव के दबंगो ने मारपीट की ओर जान से मारने की धमकी साथ ही 1 लाख रुपये नगदी और चेन अंगूठी सहित मंदिर में लगे कैमरे निकालकर घर ले गए और किसी दूसरे सन्त को वहां महंत बना दिया गया। बुधवार को सिलवानी एसडीएम को ज्ञापन सोपा गया जिसमें दोषियो पर कार्यवाही करने की मांग की गई ।
मामला दरअसल मंदिर की सम्प्पति का है। श्री रामजानकी मंदिर महगवां में लगभग 170 एकड़ जमीन लगी हुई जो कि श्री रामजानकी मंदिर कुटी बोरास के नाम पर है। बोरास कुटी के महंत वृजकिशोर दास जी दोनों मंदिरों का संचालन करते है चुकी ब्रजकिशोरदास जी इस समय प्रयागराज महाकुम्भ में है इसी का फायदा उठाकर महगवां गांव के दबंगो ने दूसरे संत को महंत को बना दिया। बीते माह महगवां श्री रामजानकी मंदिर के महंत विजयराम दास ने पुलिस अभिरक्षा जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी और तब से ही यह विवाद चल रहा है। मंगलवार को पीड़ित संत ने इस मामले में सिलवानी थाने में आवेदन भी दिया गया लेकिन पुलिस ने अभी तक दबंगो पर कोई कार्यवाही नही की।
इस संबंध में एसडीएम पीसी शाक्य ने बताया कि महगवां में आश्रम संचालन को लेकर विवाद है, इस संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है जिसकी जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।



