मध्य प्रदेश

मौसम में बदलाव:सर्दी की दस्तक, दो दिन से 14 डिग्री से कम हुआ‎, दिन में भी सर्द हवाओं ने लोगों‎ को सताना किया शुरू‎

अब लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे‎
रिपोर्टर : शिवलाल यादव,रायसेन
रायसेन।
बदलते मौसम से अब लोगों को ठंड सताने‎ लगी है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड के साथ‎ दिन में भी सर्द हवाओं के झरोखों से लोगों को‎ ठंड का दिन में भी एहसास होने लगा है।‎जिससे अब लोगों ने गर्म पकड़ने निकालना‎ शुरू कर दिए है। दीपावली पर्व के बाद आने‎ वाले दिनों में सुबह से धुंध भी छाने लगेगी।‎ बुधवार को मौसम का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियसऔर न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को दिन का तापमान 32.8 और‎ रात का तापमान 13.5 पहुंच गया। जबकि‎ सोमवार की रात यह 13.8 डिग्री रहा। रात‎ के तापमान में एक डिग्री की गिरावट और‎ दिन का तापमान एक डिग्री बढ़ा है।‎
बार-बार तापमान के उतार-चढ़ाव‎ के‎ चलते लोगों की सेहत‎ बिगड़ी‎ रही‎….
मौसम विभाग के अनुसार अब‎ पूरी तरह आसमान साफ‎ हो गया‎ है। अब मौसम में नमी आएगी।‎ जिससे सर्द‎ हवाओं के चलने से‎ कुछ दिनों के अंदर ठंड बढ़‎ सकती‎ है। सुबह से कोहरा भी‎ छाना शुरू हो जाएगा।बीते दिनों‎ में‎ मौसम का मिजाज बदलने से‎ हल्की गर्मी और रात में ठंड‎ का‎ एहसास हुआ था। जिससे लोग‎ वायरल फीवर की‎ चपेट में‎ आए। ऐसे में लोगों की सेहत भी‎ बिगड़ी। तापमान‎ के उतार चढ़ाव‎ के चलते लोगों की सेहत बिगड़ी‎ और‎ ज्यादातर लोग जुखाम,‎ बुखार, सर्दी, खांसी से ग्रसित‎ हुए‎ है। वहीं सुबह और शाम के‎ समय गुलाबी ठंड होने से इस‎‎ बार सर्दी कितनी पड़ेगी यह कह‎ पाना मुश्किल होगा।‎‎
तीन दिनों में तापमान‎ की‎ यह रही स्थिति‎‎‎…..
पिछले तीन चार दिनों में देखें तो‎‎ तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति‎‎ बनी रही। रविवार 31 अक्टूबर को‎‎ दिन का तापमान 30.1 और रात‎‎ का तापमान 14.3 रहा। सोमवार 1‎‎ नवंबर को दिन का तापमान 30.5‎‎ और रात का तापमान 13.8 रहा।‎‎ वहीं मंगलवार को दिन का‎ तापमान‎ 32.8 और रात का‎ तापमान 13.5‎ रहा। ऐसे में‎ तापमान में उतार चढ़ार‎ हो रहा है।‎‎
दिन छोटे, रातें हुई बढ़ी‎ ‎,‎ एहसास होने लगी सर्दी‎….
सर्दी का मौसम शुरू होने से दिन‎‎ छोटे होने लगे है। वहीं रातें बढ़ी‎‎ होने लगी है। सुबह से देर से‎ सूरज‎ निकल रहा है। वहीं शाम‎ को जल्द‎ ही सूरज ढल जाता है।‎ जिससे‎ लोगों को छोटे दिन का‎ एहसास‎ होने लगा है। वहीं शहरी‎ क्षेत्र से दूरी‎ इलाकों में अभी से‎ सर्द भरी लहर‎ चलने लगी है।‎ जिसका लोगों को‎ एहसास होने‎ लगा है।‎‎

Related Articles

Back to top button