मध्य प्रदेश

चिचोली उप स्वास्थ्य केंद्र को परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रथम पुरस्कार

सिलवानी। ब्लॉक के चिचोली उप स्वास्थ्य केंद्र ने परिवार नियोजन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। चिचोली के सीएचओ जॉली सिंह और बेगवा कला की आशा कार्यकर्ता बबली कुशवाहा को रायसेन जिले में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत अस्थाई साधनों को बढ़ावा देने हेतु और विशेषकर “अंतर्रा इंजेक्टेबल” के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार चिचोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लगातार मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 में परिवार नियोजन के लिए सबसे अधिक लाभार्थियों को प्रेरित किया। सीएचओ जॉली सिंह और आशा कार्यकर्ता बबली कुशवाहा ने इस पुरस्कार के बाद बताया कि उन्होंने क्षेत्र में सबसे ज्यादा लोगों को परिवार नियोजन के महत्व और उपलब्ध साधनों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों, जैसे अंतर्रा इंजेक्टेबल, की विस्तृत जानकारी दी और यह बताया कि परिवार नियोजन के लिए कौन-कौन से सुरक्षित साधन अपनाए जा सकते हैं। उनकी इस पहल के कारण कई परिवारों ने परिवार नियोजन को अपनाया, जिससे जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण पाया जा सका और स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बेहतर हुआ।

Related Articles

Back to top button