मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने चांदोन पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया,
गाडरवारा।
रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा मध्यप्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के पिता स्व. नारायण सिंह चौधरी जी को ग्राम चांदोन, बनखेड़ी, होशंगाबाद पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गाडरवारा विधानसभा से भी शोक संवेदनाएं व्यक्त करने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु व नेतागण पहुंचे। गाडरवारा विधानसभा से भाजपा के गौतम पटैल, पूर्व विधायक श्रीमति साधना स्थापक, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहरकांत पटैल, वरिष्ठ नेता मुकेश मरैया, गाडरवारा नगर मंडल अध्यक्ष पीयूष जैन जी, सांईखेड़ा मंडल अध्यक्ष कीरत सिंह गुर्जर,चीचली मंडल अध्यक्ष रामदास कौरव, सॉलीचौका मंडल अध्यक्ष कामता वर्मा, महामंत्री व कार्यकर्ता बंधुओं ने पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button