मध्य प्रदेश

भारत माला श्रृंखला: नए बायपास के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी; भोपाल से सागर तक बनेगा फोरलेन खत्म होंगे मोड़, 25 किमी दूरी घटेगी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर भारत माला श्रंखला के तहत दिलाई नये बायपास की दिलाई मंजूरी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। नये बायपास स्वीकृति से लोगों में छायी खुशी की लहर…. भोपाल-रायसेन-सागर नेशनल हाइवे-146 को भारत माला श्रृंखला में शामिल कर लिया गया है। अब इस एनएच को फोरलेन में तब्दील किया जाना है। जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। भोपाल से रायसेन होकर सागर तक बनने वाले इस फोरलेन की सड़क चौड़ीकरण में आने वाले मोड़ों को खत्म किया जा रहा है। जिससे भोपाल से सागर की दूरी 188 किमी से घटकर 163 किमी रह जाएगी। अर्थात 25 किमी का सफर कम हो जाएगा।इतना ही नहीं एनएचएआई द्वारा कोड़ी- मेहगांव होकर चौपड़ा-सौंठिया बायपास तक एक फोरलेन नयापास भी बनाया जा रहा है, जिससे भोपाल से विदिशा-सागर जाने वाले वाहनों को सांची जाने की भी अब जरूरत नहीं पड़गी। मतलब वे इस नए बायपास मार्ग से सीधे निकल सकेंगे। इस नए बायपास मार्ग के बनने से दूरी तो कम होगी ही साथ ही समय की आवागमन भी सुविधा जनक हो जाएगा।दरअसल सांची विस सीट के बीजेपी विधायक एवं मप्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर भारत माला श्रंखला योजना के तहत इस नए बायपास सड़क को स्वीकृति दिलाने में अहम योगदान दिया था। जिससे किसानों व आम जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कोड़ी से मेहगांव होकर चौपड़ा सौंठिया तक बनेगा नया फोरलेन….
बनेगा नया बायपासः 10 किमी सांची होकर विदिशा जाने से अब जाम से मिलेगी मुक्ति…..

भोपाल-सागर नेशनल हाइवे-146 का नया फोरलेन बायपास मार्ग कोड़ी से शुरू होगा। जो गिरवर, मेहगांव, ताजपुर सूर से होकर चौपड़ा सौंठिया पर निकले सागर बायपास मार्ग पर जाकर मिलेगा। कोड़ी से चौपड़ा सौंठिया तक यह बायपास मार्ग करीब 10 किमी लंबा होगा। इस नए बायपास मार्ग के बन जाने से रायसेन से विदिशा तक आना जाना सुविधा जनक हो जाएगा। अभी लोगों को सांची होकर विदिशा जाना पड़ता है और यह दूरी करीब 30 किमी है, लेकिन इस नए बायपास फोरलेन मार्ग के बनने से विदिशा की मात्र 22 किमी दूरी रह जाएगी। लेकिन इस बायपास मार्ग के बनने के बाद सांची होकर विदिशा जाने से भी छुटकारा मिल जाएगा।
खत्म होंगे मोड़ः आवागमन में वाहन चालकों को सुविधा होगी…
भोपाल से सागर तक अभी टू लेन सड़क है, अब इसे अपग्रेड करके फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। वर्तमान में भोपाल से रायसेन होकर विदिशा तक जो टू लेन सड़क बनी हुई है, उसमें कई स्थान पर मोड़ है, जो हादसे का कारण बनते है।लेकिन अब बनने वाले नए फोरलेन मार्ग में इन सभी मोड़ों को खत्म कर दिया जाएगा। भोपाल के बाद रायसेन की सीमा में अगरिया, चौपड़ा, खरबई की पहाड़ी, नीमखेड़ा गांव सहित अन्य स्थानों पर मोड़ ज्यादा है। यहां पर सड़क को सीधा किया जाएगा। जिससे 2 से 3 किमी दूरी कम हो जाएगी।
भू-अर्जन की कार्रवाई शुरू: फोरलेन सड़क बनाने अधिग्रहीत की जाएगी जमीन…
रायसेन जिले की सीमा में बनने वाले फोरलेन भोपाल-सागर नेशनल हाइवे के लिए राजस्व विभाग को जमीन अधिग्रहण करना है। रायसेन एसडीएम एलके खरे ने बताया कि कोड़ी से चौपड़ा सौंठिया विदिशा तक नया फोरलेन मार्ग बनना है। जिसके लिए जमीन अधिग्रहण करने की कार्रवाई प्रारंभ की गई है। जिसका काम 6 महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस फोरलेन मार्ग में कितने किसानों की कितनी जमीन में आने वाली है। उसका आकलन कराया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद किसानों को कलेक्टर गाइड लाइन के अनुसार मुआवजा भी दिया जाएगा।
इस संबंध में अरविंद कुमार दुबे, कलेक्टर, रायसेन का कहना है कि अब जल्द ही नेशनल हाइवे 146 फोरलेन में बदल जाएगा….
भोपाल-सागर नेशनल हाइवे-146 को भारत माला श्रृंखला में शामिल किया गया है। अब यह एनएच फोरलेन में तब्दील हो रहा है। कोड़ी से चौपड़ा सोंठिया विदिशा तक नया फोरलेन बायपास मार्ग भी बन रहा है। इसके लिए जमीन भू-अर्जन की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। इस मार्ग के बनने से आवागमन ओर सुविधाजनक हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button