मध्य प्रदेश
सचिव ग्राम पंचायत स्तर पर बाल-विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सचिव ग्राम पंचायत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को ग्राम पंचायत स्तर पर बाल-विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त किया है।
ज्ञातव्य है राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी 7 अप्रैल 2025 के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव ग्राम पंचायत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को बाल-विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त करने की सहमति दी गई है।



