मध्य प्रदेश

CM Shivraj ने सावन में की घोषणाओं की बरसात, बहनाओं को नौकरियों में आरक्षण से लेकर 450 का सिलेंडर

भोपाल । रविवार को भोपाल में रक्षाबंधन के चलते लाड़ली बहनाओं के बैंक खातों में 1000 रुपए की जगह 1250 रुपए बैंक खातों में ट्रांसफर करने का कार्यक्रम था, मगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणाओं की बौछार कर दी और लाड़ली बहनाओं सहित महिलाओं की दीवाली मनवा दी। सरकारी नौकरियों में महिलाओं का आरक्षण बढ़ाने सहित फ्री पढ़ाई जैसी कई घोषणाएं सीएम ने कर डालीं। उन्होंने रक्षाबंधन के लिए लाड़ली बहनाओं के बैंक खातों में 1250 रुपए तो ट्रांसफर किए ही, साथ ही अक्टूबर से नियमित रूप से 1250 रुपए देने की बात भी कही। और हाँ! जाते जाते वे यह कहना नहीं भूले कि बहना मैंने तो कर दिया अब तुम भी देना साथ मेरा..
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आज (27 अगस्त) रविवार को लाड़ली बहना सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में एक लाख से ज्यादा बहनों को आमंत्रित किया गया था। बता दें कि राज्य सरकार सवा करोड़ महिलाओं को जून से एक हजार रुपए प्रतिमाह दे रही है। इससे प्रदेशभर की महिलाएं काफी उत्साहित थीं।
एक नजर सीएम शिवराज की रक्षाबंधन स्पेशल घोषणाओं पर
सरकारी पदों में भी 35 फीसदी रिजर्वेशन
रक्षाबंधन मनाने लाड़ली बहनाओं के बैंक खातों में 1000 रुपए की जगह 1250 रुपए बैंक
अक्टूबर से लाड़ली बहनाओं के बैंक खातों में 1250 रुपए ट्रांसफर होंगे।
पीएम आवास योजना में रह गए हैं, उनको सीएम आवास योजना में शामिल किया जाएगा।
सभी लाड़ली बहनाओं को आजीविका मिशन में शामिल किया जाएगा। सिर्फ 2 फीसदी ब्याज पर
शिक्षक भर्ती में 50 फीसदी के साथ हर विभाग में महिलाओं को 35 फीसदी नौकरी मिलेंगी
अब पुलिस में महिलाओं को 30 की जगह 35 फीसदी रिजर्वेशन महिलाओं की सुनवाई ठीक से हो, इसलिए थानों में डेस्क पर ज्यादा से ज्यादा महिला पुलिसकर्मी नियुक्त होंगी।
अब एल्डरमैन के साथ एल्डरवुमेन भी होगी
450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
प्रदेश में बेटियों की पढ़ाई होगी निशुल्क, बेटियों की फीस मामा भरवाएगा
महिलाएं जहां नहीं चाहेंगी तो वहां अगले साल से नहीं खुल सकेंगी शराब की दुकानें
गरीब बहनों के बड़े हुए बिजली के बिलों की वसूली नहीं होगी, सितंबर में बड़ा बिजली बिल शून्य
जिन महिलाओं के पास जिनके पास रहने को जमीन नहीं, उनको सरकार प्लाट देगी। जिनके नाम महिलाओं के नाम पर संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगेगा सिर्फ 1 फीसदी शुल्क मिलेगा लोन

Related Articles

Back to top button