मध्य प्रदेश

CM Shivraj : 7 जून को बम्होरी सभा को लेकर प्रशासन ने की यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

सिलवानी । कस्बा बम्होरी में माननीय मुख्यमंत्री के आगमन पर 07 जून 23 को यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग सुविधा प्रशासन के द्वारा निम्नानुसार
की गई है। अलग, अलग मार्गो से आने वाले 2 पहिया, 4 पहिया सहित यात्री बसों आदि वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था गई है।

  1. सिलवानी, बेगमगंज गैरतगंज, सुल्तानगंज एवं प्रतापगढ तरफ से आने वाली बसें एवं बड़े वाहन शिवलोक कॉलोनी के पास श्री सोनी जी के खेत में पार्किंग होगी, इसी मार्ग से आने वाले मोटर साइकिल एवं कार, जीप, निजी वाहन श्री राठी जी के खेत में पार्किंग रहेगी।
  2. बरेली तरफ से आने वाली बस एवं बड़े वाहन रेंज ऑफिस के सामने श्री शाकिब पटेल के खेत में पार्क होगी, बरेली बटेरा तरफ से आने वाले निजी वाहन कार जीप विनायक गार्डन एवं रेंज ऑफिस के ग्राउंड में पार्क होंगे।
  3. देवनगर तरफ से आने वाली बसें एवं बड़े वाहन शाकिब पटेल के खेत में पार्क होंगे, दो पहिया वाहन एवं निजी जीप कार रेंज ऑफिस में पार्क होंगे ।
  4. गेहलवानी की तरफ से आने वाले वाहन कार्यक्रम स्थल के पहले सोनी जी के खेत में पार्किंग।
    5,, माननीय सांसद जी, मंत्री गण, विधायक गण, एवं पूर्व विधायक गण के वाहन हेलीपैड के पास VIP पार्किंग में पार्क होंगे ।
    रानी अवंती बाई चौराहा से मुख्य मार्ग एवं गेहलवानी रोड को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है इस एरिया में किसी भी प्रकार का कोई वाहन पार्क नहीं होगे।
    दुकानदारों भाईयो से भी अनुरोध है कि 7 जून को अपनी दुकानों का सामान दुकान से बाहर रोड पर ना रखे, ताकि व्यवस्था बनी रहे।
    उपरोत अनुसार पार्किंग सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Back to top button