मध्य प्रदेश

लंबित न्यायालयीन प्रकरणों को त्वरित गति से निर्णित करवाने की कार्यवाही की जाये-कलेक्टर

प्रतिमाह 5 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करके गुणवत्ता हेतु नमूने संग्रहित किये जायें
सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही की जाये
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत त्वरित कार्यवाही हेतु बैठक संपन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का जिले में त्वरित एवं प्रभावी क्रियानन्वयन पर्यवेक्षण निगरानी मूल्यांकन तथा नियामक प्रावधानों का पालन कराने के उददेश्य से जिला स्तरीय स्टेयरिंग समिति की बैठक कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति के सभी अधिकारीगण एवं नामांकित सदस्यों की उपस्थिति में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बैठक का एजेण्डा प्रस्तुत किया जिस पर कलेक्टर द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने न्यायालय में न्याय निर्णयन अधिकारी द्वारा निर्णय हेतु लंबित न्यायालयीन प्रकरणों को त्वरित गति से निर्णित करवाने की कार्यवाही करने के लिये खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा महिला एवं बाल विकास अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी 15 जून तक प्रति माह 5 आंगनबाडी केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण करके गुणवत्ता परीक्षण हेतु नमूने संग्रहित किये जायें।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा महाविद्यालयों में छात्रों को खाद्य पदार्थों में मिलावट का पता लगाने एवं पोषक तत्वों के संबंध में जागरूक करने के उददेश्य से प्रशिक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायें । उन्होंने 7 दिवस में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों एवं वेयर हाउस के शत प्रतिशत खाद्य लायसेंस पंजीयन बनवाने हेतु जिला आपूर्ति अधिकारी को खाद्य सुरक्षा अधिकारी से समन्वय करके कार्यवाही करने निर्देशित किया ।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा 30 जून तक खाद्य लायसेंस एवं पंजीयन बनवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाये। जिला महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जिले में स्थित समस्त फुड प्रोसेसिंग यूनिट की सूची खाद्य सुरक्षा अधिकारी को उपलब्ध करवायें एवं संयुक्त रूप से निरीक्षण नमूना संग्रहण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा विगत माह तक की अप्राप्त रिपोर्ट के लिये वरिष्ठ कार्यालय के लिये पत्र लिखा जाये। सी.एम. हेल्पलाइन एवं अन्य प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करने निर्देशित किया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट संबंधी सूचना के लिये टोल फ्री नंबर आम जनता को उपलब्ध कराये।
उन्होंने कहा आंगनबाडी एवं मध्यान्ह भोजन जिला चिकित्साल दीनदयाल अंत्योदय रसोई में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच एवं निरीक्षण की नियमित कार्यवाही की जाये।प्रत्येक बुधवार को आंगनबाडी के निरीक्षण कार्यवाही तथा प्रत्येक मंगलवार को मध्यान्ह भोजन योजना के तहत स्कूलों के निरीक्षण की कार्यवाही 30 जून तक सुनिश्चित की जाये।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा जिला चिकित्सालय की रसोईघर एवं दीनदयाल अंत्योदय रसोई के निरीक्षण की कार्यवाही प्रत्येक सप्ताह की जाये। उपभोक्ताओं एवं खाद्य व्यापारियों के लिये शासन के नये नियम एवं गाइडलाइन के बारे में सूचित किया जाये, जिले में अनाज एवं सब्जियों में उपयोग होने वाले पेस्टीसाइड कीटनाशक की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने के लिये खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा बाजार में उपलब्ध बेसन में तेवडा दाल की मिलावट को रोकने के लिये आम जनता को जागरूक करने के लिये अभियान चलाया जाये।
उन्होंने दूध एवं दूध से बने पदार्थों में होने वाली मिलावट की रोकथाम के लिये जिले में अभियान चलाने के लिये खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया । ग्रीष्म ऋतु में बर्फ एवं गन्ने के रस में उपयोग होने वाली बर्फ की गुणवत्ता की जांच की जाये तथा जनता को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार किया जाये। फलों को पकाने में उपयोग हो रहे प्रतिबंधित कार्बाइड की जांच एवं फल दुकानों के निरीक्षण की कार्यवाही करने के लिये समय सीमा निर्धारित की गई। आगामी वर्षा ऋतु में खाद्य पदार्थो में मिलावट रोकने हेतु एवं खाद्य जनित रोगों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने एवं जनजगरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करने निर्देश दिये गये। उन्होने कहा स्कूलों में हेल्थ क्लब गठित होने की अद्यतन जानकारी से अवगत अवगत कराया जाये।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने निर्देशित किया जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक प्रति माह आयोजित की जाये। ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता फेस- 4 में सेफ भोग, क्लीन स्ट्रीट फुड हब, क्लीन वेजीटेबल मार्केट का ऑडिट 30 जून तक पूर्ण कर लिया जाये। खाद्य सुरक्षा से संबंधित शिकायतों का निराकरण करवाने हेतु जानकारी उपलब्ध कराने निर्देशित किया ।

Related Articles

Back to top button