मध्य प्रदेश

जन सेवा के साथ बच्चे संभालने की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रही कविता यादव

मदर्स डे पर शुभम साहू की स्पेशल रिपोर्ट
सिलवानी। प्रतिवर्ष 12 मई को मदर्स डे मनाया जाता है, मदर्स डे पर हम आपको एक ऐसी मां से परिचय करा रहे है जो पुलिस सेवा में रहते हुए बच्चे को समय समय पर लाड प्यार के साथ पालन भी कर रही।
गौरतलब रहे कि पुलिस विभाग की सेवा में कार्य करने की समय की कोई सीमा नहीं होती है, कब कहां क्या दुर्घटना या इमरजेंसी आ जाए और तुरंत थाने में हाजिरी देने के साथ फील्ड पर जाना पड़ जाए।
कविता यादव ने बीकॉम की शिक्षा ग्रहण की और भोपाल में उनका लालन पालन हुआ। वर्ष 2018 में पुलिस सेवा में उप निरीक्षक के पद पर चयन हुआ और वह झांसी उत्तरप्रदेश निवासी प्रतीक तिवारी के साथ परिणय बंधन में बंध गई। शादी के तत्काल बाद उप निरीक्षक का प्रशिक्षण सागर में रह कर पूर्ण किया और उनकी प्रथम पोस्टिंग बेगमगंज थाने में हुई। 27 जुलाई 2023 को सिलवानी थाने में आमद हुई और सिलवानी थाने में उप निरीक्षक कविता यादव के पास महिला डेस्क प्रभारी का दायित्व मिला। वर्ष 2021 में एक पुत्र का जन्म हुआ, मानविक आज 3 वर्ष का हो गया। और वह पुलिस सेवा 12 से 14 घंटे सेवा देने के बाद भी अपने पुत्र को लाड प्यार और दुलार करती है, उनके इस काम में पेशे से व्यवसायी प्रतीक तिवारी भी उनका साथ देते हैं। पुलिस सेवा में कभी कभी वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी, या घटना दुर्घटना की तस्दीक के लिए क्षेत्र से बाहर भी जाना पड़ता है तो कभी देर रात में कोई इमरजेंसी घटना होने पर थाने और घटना स्थल पर जाना पड़ता है।
कविता यादव ने मदर्स डे पर सभी महिलाओं को बधाई देते कहा कि मन में देश भक्ति जन सेवा का जुनून हो तो वह भी अपने व्यवसाय, नौकरी के साथ परिवार की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा सकती है।

Related Articles

Back to top button