मध्य प्रदेश
कलेक्टर, एसपी ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात
रायसेन। कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल ने भोपाल हमीदिया अस्पताल पहुंचकर रायसेन जिले के सिलवानी ब्लाक के गांव खमरिया में हुई वारदात के घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हालचाल पूछा। उन्होंने चिकित्सकों से भी घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा और सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री भी साथ रहे।



