मध्य प्रदेश
कलेक्टर वनग्राम सिंहपुरी का किया भ्रमण, ग्रामीणों से किया संवाद

रायसेन । शुक्रवार को रायसेन जिले के वन परिक्षेत्र सिलवानी पूर्व सामान्य अंतर्गत स्थित वनग्राम सिंहपुरी पहुंचकर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा वनग्राम का भ्रमण किया गया तथा वहां निवासरत् परिवारों के साथ संवाद किया गया। इस दौरान डीएफओ रायसेन प्रतिभा शुक्ला भी साथ रहीं। कलेक्टर अरुण विश्कवर्मा ने वनग्राम में निवासरत् परिवारों से संवाद कर उनके पास वर्तमान में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने एसओपी फाइल के अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम, एसडीओपी फॉरेस्ट सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।



