गणेश विसर्जन कर लौट रहे ट्रैक्टर और कार में भिड़ंतः तीन लोग गंभीर रूप से घायल
108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
रायसेन । अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मंगलवार रात को श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन करके वापस लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली और एक कार में भिड़ंत हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर पलट गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें इलाज हेतु 108 एम्बुलेंस जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांची रोड पगनेश्वर के पास गणेश विसर्जन कर वापस लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली और बुधनी से आ रही कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। बारिश के कारण ट्रैक्टर रोड पर पलट गया जबकि कार क्रमांक एमपी 09 डीएच 0613 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें इलाज हेतु 108 एम्बुलेंस जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलने पर सांची थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी मौके पर पहुंचे।



