मध्य प्रदेश
दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल, दो को किया रेफर

सिलवानी। बुधवार को नगर के टीवीएस शोरूम के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सिलवानी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।घायलों में बृजेंद्र रघुवंशी, राम सिंह (निवासी साईंखेड़ा) और अनुराग आदिवासी (निवासी सर्रा) शामिल हैं। इनमें से राम सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अनुराग आदिवासी का इलाज सिलवानी अस्पताल में जारी है।हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



