मध्य प्रदेश
नगर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ यादव हुए मुंबई में सम्मानित

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। नगर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. डी. यादव, को 18 अप्रैल को मुंबई में आयोजित चौथा वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में प्रतिष्ठित कार्डियो मेटाबोलिक मेडिसिन फेलोशिप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पीटर स्वर्ज (जर्मनी) एवं बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान द्वारा प्रदान किया गया। उन्हें यह फेलोशिप कार्डियो मेटाबोलिक मेडिसिन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए दी गई, जो चिकित्सा जगत के लिए गर्व का विषय है। डॉक्टर यादव को यह सम्मान मिलने पर नगर में हर्ष उल्लास का माहौल बना हुआ है और इष्ट मित्रों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियोंआदि ने डॉक्टर यादव को यह सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।



