क्राइममध्य प्रदेश

रंगीन मिजाज बरही टीआई पर महिला आरक्षक ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

जबलपुर स्थित गृह निवास पर देर रात तक चला हंगामा, विभाग में हड़ंकंप की स्थिति
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान, कटनी । अपनी विवादित कार्यप्रणाली को हमेशा चर्चाओं में रहने वाले बरही टीआई एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुये है और इस बार चर्चा में आये बरही टीआई ने विभाग को भी मुश्किल में डाल दिया गया क्योंकि आरोप लगाने वाला और कोई नहीं बल्कि पुलिस विभाग में पदस्थ एक महिला आरक्षक है जो बरही टीआई के साथ कई थानों में पदस्थ रह चुकी है।
उल्लेखनीय है कि कटनी जिले के बरही थाने में पदस्थ थाना प्रभारी संदीप अयाची 44 वर्षीय अपने घर विगत दिवस जबलपुर आये हुये थे जिसकी जानकारी उक्त लेडी कॉन्स्टेबल को लग गई और वह संदीप अयाची के घर पहुंच गई। पत्नी जैसे रखने के आरोप लगाकर हंगामा कर दिया और बात थाने तक पहुंच गई।
देत रात जब इस बात की जानकारी जबलपुर पुलिस अधीक्षक को हुई तब उनके द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुये संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया लेकिन देर रात तक कोतवाली थाने में हंगामे की स्थिति बनी रही और अब तक उक्त तथाकथित टीआई पर मामला दर्ज नहीं हुआ है। सवाल यह उठता है कि यदि टीआई की जगह कोई आमजन होता तो पुलिस के आला अधिकारियों का रवैया ऐसा ही रहता या फिर पर मामला दर्ज होता। वहीं सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि पुलिस विभाग के बड़े आला अधिकारी उपरोक्त मामले में समझौता करवाने का प्रयास कर रहे लेकिन उक्त महिला आरक्षक ने अपनी मंशा जाहिर कर दी और उसने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मैं टीआई से शादी करके ही रहूंगी।
पनागर थाने में बढ़ी करीबियां
बताया जाता है कि लेडी कॉन्स्टेबल की मुलाकात टीआई अयाची से पनागर थाने में तैनाती के दौरान हुई थी। बाद में जब वे लाइन हाजिर हुए तो लेडी कॉन्स्टेबल की तैनाती लार्डगंज में कराई। अयाची को मदनमहल थाने की कमान मिली तो लेडी कॉन्स्टेबल भी वहीं आ गईं। कोविड काल में दोनों की करीब खुलकर चर्चा में आ गई।
एसपी को रोते हुए सुनाई आपबीती
लेेडी कॉन्स्टेबल ने एसपी बहुगुणा को रोते हुए आपबीती सुनाई। कहा कि कटनी जिले के बरही थाने में पदस्थ टीआई अयाची ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ पत्नी जैसे संबंध बनाए। अब वे शादी से मना कर रहे हैं। मेरी उनसे शादी नहीं हुई तो जान दे दूंगी।
कई बार भागने का प्रयास किया
कोतवाली थाने में इस हाईप्रोफाइल ड्रामे को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। लेडी कॉन्स्टेबल कई बार अधिकारियों के चैम्बर से चिल्लाते हुए निकली कि वो गर्भवती है। वो किसी तरह का समझौता नहीं करेगी। जानकारी यह भी मिली है कि थाने में पदस्थ कुछ अधिकारियों द्वारा महिला आरक्षक को थाने से भगाने का प्रयास भी किया गया है।
आईजी तक पहुंची जानकारी
मामले तूल पकड़ा तो अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की जानकारी आईजी उमेश जोगा को दी। सूत्रों के अनुसार आईजी जोगा नेअधिकारियों को निर्देशित किया है कि कॉन्स्टेबल की बात को तवज्जो दी जाए और वैधानिक कार्रवाई की जाए। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि कॉन्स्टेबल की शिकायत की जांच की जा रही है।
विवादों का रहा है गहरा नाता
संदीप अयाची का पूर्व में भी विवादों से नाता रहा है। इसके पूर्व नरसिंहपुर में उनके खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज हो चुका है। रीवा में मूर्ति चोरी का प्रकरण दर्ज हो चुका है। जबलपुर के पनागर में पदस्थापना के समय एक आरक्षक पर लोकायुक्त की कार्यवाही हुई थी जिस पर संदीप अयाची पर आरोप लगाये गये थे कि उनके द्वारा उक्त राशि की मांग की गई थी लेकिन उपरोक्त मामले में वह बच गये थे।

Related Articles

Back to top button