क्राइम
लव जिहाद, युवक ने झूठ बोल कर महिला सब इंस्पेक्टर से की थी शादी, आरोपी गिरफ्तार
रायसेन । लव जिहाद का मामला आया निकलकर सामने।
अमन नामक युवक बनकर महिला सब इंस्पेक्टर से की थी शादी।
लगभग 2 साल बाद पता चला वो है इश्तिहाक अहमद।
पीड़िता ने रायसेन जिले के मंडीदीप थाने में की शिकायत।
आरोपी युवक भोपाल का निवासी है और आरोपी जहांगीराबाद में एक कैफे चलाता था।
फरियादी महिला पहले आरक्षक थी और उस समय सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
उस दौरान आरोपी युवक ने हिंदू नाम बताकर फरियादी आरक्षक को भरोसा दिलाया था।
इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी और एक साथ रहने लगे थे।
2020 में पीड़िता के घर पर पति के नाम से एक लेटर आया तब हुआ खुलासा।
शादी और बच्चे होने से आरोपी के साथ रहने को मजबूर थी।
पुलिस ने आरोपी पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराये लगाकर उसे किया गिरफ्तार और भेजा जेल।
रायसेन जिले के मंडीदीप का पूरा मामला।



