शिलान्यास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री का नाम अंकित होने से कांग्रेस में आक्रोश
जनपद सीईओ व मनरेगा एसडीओ पर कार्रवाई की मांग
सिलवानी । जनपद पंचायत सीईओ नीलम रायकवार व मनरेगा एसडीओ सुशील गोयल के द्वारा नियम विरूद्ध ग्राम पंचायत भवनों के शिलान्यास पत्थरों पर पूर्व कैबिनेट मंत्री का नाम अंकित किए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं आक्रोश व्यक्त किया है और दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम पीसी शाक्य को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल के प्रयासों से ग्राम पंचायत मुख्यालय रामगढ़, सीतापार (छीतापार), आमापानी, खैरी जयपुरा तथा रोंसराघाटी में ग्राम पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। लेकिन भवनों के शिलान्यास के शिलालेखों पर जनपद पंचायत सीईओ नीलम रायकवार तथा मनरेगा एसडीओ सुशील गोयल के द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह का नाम अंकित कराया गया है। जबकि प्रोटोकाल के तहत वर्तमान जनप्रतिनिधि के नाम ही शिलालेखों पर अंकित किए जाने चाहिए। लेकिन जनपद पंचायत सिलवानी सीईओ नीलम रायकवार तथा मनरेगा एसडीओ के द्वारा प्रोटोकाल की अवहेलना करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री का नाम नियम विरूद्ध अंकित किया है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि उक्त दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित जांच कर दल गठित किया जाए और कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर भरत पटेल जनपद सदस्य प्रतिनिधि, इमरान खान नगर कांग्रेस अध्यक्ष, सुनील जैन, अजय पटेल युवा, धीरज पटेल जनपद सदस्य प्रतिनिधि, अभय पटेल, अंकुर पटेल, लखन पटेल, दुर्गेश लोधी, दिनेश कुशवाहा, राधे साहू, शफीक मुंशी, जगन आदिवासी प्रतिनिधि जनपद सदस्य, विश्वनाथ लोधी, धर्मेंद्र राठौर प्रतापगढ़ आदि उपस्थित रहे।


