मध्य प्रदेश

विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पत्राचार विषय पर कार्यशाला संपन्न

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में ‘हिन्दी पत्राचार’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य कल्पना जांभुलकर के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम संयोजक हिन्दी विभागाध्यक्ष दीपक कुमार अहिरवार ने विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाणपत्र हेतु आवेदन लिखने को दिया। विद्यार्थियों ने आवेदन लिखा। तत्पश्चात् हिन्दी विभागाध्यक्ष दीपक कुमार अहिरवार, हिन्दी विभाग के सदस्य डॉ. कादम्बिनी मिश्र एवं दीपांशु मिश्रा ने आवेदन चैक किया एवं आवेदन में हुई त्रुटियों को बताया एवं आदर्श आवेदन लिखने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button