मध्य प्रदेश
करन्जुआ नदी की बाढ़ में शमशान घाट हुआ जलमग्न

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शनिवार की रात में हुई भारी बरसात के कारण स्थानीय करंजुआ नदी में बाढ़ आ गई, पुल के पास बना श्मशान घाट पूरी तरह है जलमग्न हो गया यहा अब तक की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गयी है जिससेअब बाढ का दौर शुरू हो गया है यदि करन्जुआ नदी मे बाढ का प्रकोप इसी प्रकार बना रहा तो लोगो को दाह सन्स्कार करना मुश्किल हो जायेगा । बतादे की पिछले एक पखवाडे से यहा हो रही रूक रूककर लगातार अच्छी मानसूनी वारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है फसले उन्नत स्थिति में होने से किसानो मे हर्ष व्याप्त है।



