रोजगार सहायक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, कैसे होगा लाडली बहना का काम ?
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा । मध्यप्रदेश में 25 मार्च से सरकार की मंशा अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाडली बहना योजना का संचालन प्रदेश में महिलाओ के सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्माण में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु लाडली बहना योजना प्रारंभ की जिसमें 23 से 60 बर्ष तक विवाहित महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिलेगा जिससे में पात्र महिला को 1000 रुपए माह दिया जायेगा।
मप्र में महिला विकास के अधिकारी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी आशा कार्यकर्ता और रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ।ऐसे साईखेडा जनपद पंचायत के 98 रोजगार सहायक और लगभग 125 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर ऐसे में मप्र सरकार की लाडली बहना का लक्ष्य कैसे पूरा होगा ।जब इस महिला वाल विकास की परियोजना अधिकारी शिवहरे से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अभी हम अपनी मांगों लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हम काम नहीं करेंगे । मीडिया ने पूछा यह तो आपके विभाग द्वारा संचालन होना है तो यह जनपद पंचायत देखें । वहीं जनपद पंचायत के रोजगार सहायक भी हड़ताल पर जिनका ग्राम पंचायत सचिव घर घर जाकर आफलाइन महिलाओं के फार्म भर रहे हैं वहीं नगर पंचायत द्वारा भी योजना का औपचारिक श्री गणेश कर दिया गया।



