धार्मिक

डोल ग्यारस पर निकला पारंपरिक विमान, भक्तों की उमड़ी भीड़

सिलवानी। नगर में श्रद्धा और भक्ति के महापर्व डोल ग्यारस के अवसर पर श्रीराम मंदिर एवं कांठिया मंदिर से पारंपरिक विमान का भव्य चल समरोह निकाला गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने अपने आराध्य के प्रति आस्था और समर्पण दिखाया।
श्रीराम मंदिर और कांठिया मंदिर से निकले इस विमान में श्रद्धालुओं ने भगवान का आकर्षक श्रृंगार कर विमान में बिठाया। इसके बाद विमान नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकाले गए। लोगों ने विमान में विराजमान भगवान की पूजा-अर्चना की। विमान के नीचे से निकलकर सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के बाद विमानों को नदी घाट पर पर ले जाया गया। वहां जल विहार के बाद श्रद्धालु भगवान को वापस मंदिर में ले गए। भक्तजन ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए भगवान के इस विमान के साथ चले।
पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि शोभायात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके। जगह-जगह पर भक्तों के लिए पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी।
डोल ग्यारस का यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद शुक्ल एकादशी को मनाया जाता है और इसका धार्मिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है।
पंडित भूपेन्द्र शास्त्री ने बताया कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद पद्मा एकादशी के दिन माता यशोदा कृष्ण को लेकर यमुना नदी के घाट पर पूजन करने गई थी। तभी से भगवान कृष्ण को पवित्र नदियों के स्नान के लिए ले जाया जाता है। और विमान यात्रा निकाली जाती रही है।

Related Articles

Back to top button