मध्य प्रदेश
ट्रांसफार्मर से लगा करंट, किशोर की मौत
सिलवानी । तहसील के ग्राम प्रतापगढ़ (बम्होरी) में गुरुवार को करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर रामगोपाल रजक की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक रामगोपाल पुत्र यशवंत रजक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजन उसे तुरंत सिलवानी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।



