मध्य प्रदेशराजनीति

दमोह लोकसभा सीट भाजपा राहुल सिंह लोधी ने 35 साल का रिकॉर्ड तोड साढ़े चार लाख जीत हासिल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। दमोह लोकसभा चुनाव जैसा कि पहले से तय माना जा रहा था, ठीक उसी के अनुसार दमोह लोकसभा क्षेत्र के परिणाम सामने आए हैं. पहले दिन से ही भाजपा यह मानकर चल रही थी कि करीब 3 लाख मतों से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी चुनाव जीतेंगे, लेकिन इन कयासों को भी पीछे करते हुए राहुल लोधी ने चार लाख से अधिक मतों का आंकड़ा पार कर लिया. पूरे परिणाम के दौरान सबसे खास बात यह रही की 2 लाख मतों की लीड होने तक अधिकांश कांग्रेसी मैदान छोड़कर अपने-अपने घरों को चले गए. तो वहीं भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता मशीनों के सामने अंतिम समय तक डटा रहा.दमोह में फिर भजपा का कब्जा पिछले 35 साल से भाजपा का दमोह संसदीय सीट पर लगातार कब्जा बना हुआ है. इस बार फिर यहां से कमल खिल गया है. वैसे भी दमोह लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभाओं में से सात पर भाजपा का कब्जा है. एकमात्र छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा सीट ही कांग्रेस के पास है. शेष सभी सीटें भाजपा के पास हैं. ऐसे में भाजपा का जीतना कोई हैरानी या अचरज की बात नहीं है.यह माना जा रहा था कि यदि राहुल सिंह चुनाव हारते हैं तो यह उनकी राजनीतिक जमीन का आखिरी चुनाव होगा. क्योंकि 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने राहुल लोधी को बुरी तरह से झटका दिया था. राहुल लोधी मात्र एक राउंड ही चुनाव में बढ़त बना पाए थे बाकी सभी राउंड में वह बुरे तरीके से हरे थे. जिससे यह माना जा रहा था कि राहुल अब राजनीतिक गलियारों में हाशिए पर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button