मध्य प्रदेश
दशरामन सरपंच ने पंचायत मंत्री को पत्र देकर ग्राम की समस्याओं से अवगत कराया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्राम पंचायत दशरमन में ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, सरपंच सीमा भरत शुक्ला के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
दशरमन सरपंच सीमा शुक्ला ने पंचायत मंत्री को पत्र के माध्यम से महादेवी मंदिर में सी डी रोड निर्माण, दशरमन से बरहटा घाट पुल निर्माण, सामुदायिक भवन, सनत्रा देवरी मार्ग बनाने की स्वीकृत, महादेवी मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने, गांव में चल रहीं अवैध शराब दुकान को तुरंत बंद की मांग की है।
पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने सरपंच सीमा भरत शुक्ला के कार्यों की सराहना करते हुए जल्द से जल्द सभी मांगों को पूरा करने का वचन दिया है।
इस दौरान सरपंच अनिल सिंह बागरी, भगवती शुक्ला, प्रशांत राय, अनिल पांडे, सोनू दुबे, अमरेश राय आदि रहे ।



