मध्य प्रदेश

सांगवा के वरिष्ठ समाजसेवी रामकुमार बागरी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र के ग्राम सांगवा निवासी वरिष्ठ नागरिक श्री राम कुमार बागरी का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वे सिलौड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी के बड़े पापा थे।
श्री बागरी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ ।
क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ।

Related Articles

Back to top button