मध्य प्रदेश
शांति समिती की बैठक में हुआ निर्णय चल समारोह में डीजे में अश्लील गाने बजाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी पुलिस चौकी में नवरात्र पर्व में शांति व्यवस्था और दशहरा के दिन चल समारोह की व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।
नायब तहसीलदार नरेंद्र खरे, थाना प्रभारी अभिषेक चोबे, चौकी प्रभारी विष्णु शंकर जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी पंकज राय, मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, उपसरपंच राहुल राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय , कछार गांव बड़ा सरपंच कैलाश चंद्र जैन, दशरमन सरपंच सीमा भरत शुक्ला, अतसुमा सरपंच सुशील परस्ते, विजय राय, मोटी काछी, गणेश राय, सुरेश चक्रवर्ती, संतोष बर्मन, नरेंद्र उपाध्याय, नेगाई से वरिष्ठ नेता गणेश साहू, मंडल महामंत्री राजा दहिया, पंच पुनीत सेन, मीडिया प्रभारी धीरज जैन आदि मौजूद रहे।



